
स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित, मंत्री लेशी सिंह ने किया सम्मान प्रदानन्यूज स्केल बड़हरा कोठी
यह सम्मान न केवल एक चिकित्सक के कार्यों की सराहना है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समर्पित सभी कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है!
पूर्णिया मे बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एपीएचसी सुखसेना के चिकित्सक डॉ. मिथिलेश कुमार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बन गया है।
कार्यक्रम का आयोजन बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जहां उन्होंने विधायक विजय खेमका के साथ संयुक्त रूप से डॉ. मिथिलेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार, पूर्णिया की महापौर विभा कुमार सहित कई गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद रहे।
डॉ. मिथिलेश कुमार को मिले इस सम्मान से सीएचसी बड़हरा कोठी एवं एपीएचसी सुखसेना के स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों ने इसे पूरे स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि बिहार दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यह सम्मान मिलना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करते रहेंगे।

