जिला ऑडिटोरियम में 20 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को मिलेगा करियर चयन का सुनहरा अवसर

पूर्णिया
विद्या विहार करियर प्लस द्वारा आयोजित वीवीसीपी सैट छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम की घोषणा एवं विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम 20 नवंबर 2025 को जिला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा । कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस सम्बध में विद्या विहार करियर प्लस के डायरेक्टर प्रशांत शंकर ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन रमन कुमार करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के शीर्ष दस करियर काउंसलर्स में शामिल प्रतिष्ठित करियर विशेषज्ञ विकास कुमार स्वयं छात्रों को करियर विकल्प, लक्ष्य निर्धारण और भविष्य की तैयारी पर दिशा-निर्देश देंगे।
कार्यक्रम में होगी वीवीसीपी सैट के परिणाम की औपचारिक घोषणा
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वीवीसीपी सैट के परिणाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही योग्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। “सुपर ट्वेंटी फोर” की विशेष सूची भी जारी की जाएगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा।
श्री विकास कुमार के करियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को सही करियर स्ट्रीम चुनने, लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य की रणनीति बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव मिलेंगे। यह सत्र सभी विद्यार्थियों के लिए खुला है और पूरी तरह लाभकारी है।
ऐसे कार्यक्रम छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं: डायरेक्टर
डायरेक्टर प्रशांत शंकर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इससे विद्यार्थियों को—
देश के अग्रणी करियर विशेषज्ञ से सीधा मार्गदर्शन
सही करियर स्ट्रीम चयन में सहायता
लक्ष्य निर्धारण पर विशेषज्ञ टिप्स
करियर संबंधी सभी प्रश्नों का समाधान एक ही मंच पर
जैसे अनेक लाभ प्राप्त होते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थानों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनकर युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें। यह विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसे मिस नहीं करना चाहिए।

