नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 12 और 4 में 42 लाख की विधायक निधि से होगा सड़क निर्माण

पूर्णिया
पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत नगर निगम के वार्ड संख्या 12 और 4 में विधायक विजय खेमका ने आज तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में शहर के सुभाष नगर में दार्जिलिंग मुख्य सड़क से दिलीप सिंह के घर तक, संजय सिन्हा के घर से पप्पू जायसवाल के घर तक तथा कोसी बिहार कॉलोनी में राजीव झा के घर से भाया बाबा भोला स्थान सड़क तक का पक्का निर्माण कार्य विधायक निधि से लगभग 42 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भोला कुशवाहा, मनोज सिंह, ईलाका सिंह, राजेश चौरसिया, श्रवण मंडल, गोपाल सिन्हा, सोनू सिंह, बिनोद सिन्हा, राजीव राय, सुजित सिन्हा सहित बूथ अध्यक्ष और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने सभी के साथ फल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।
विकास को लेकर विधायक का संकल्प
विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में पूर्णिया का विकास बेमिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से पूर्णिया को विकसित पूर्णिया बनाने का उनका संकल्प है। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि शहर के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
महाअष्टमी पर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ, प्रशासन मुस्तेद
महाअष्टमी के अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सभी सनातनी बहनों और भाइयों के घरों में जगत जननी मां दुर्गा की पूजा हो रही है और चारों ओर वेद मंत्रों की गूंज से वातावरण पवित्र और आध्यात्मिक बन गया है। विधायक ने यह भी बताया कि भक्तजनों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए प्रशासन हर दुर्गा पूजा पंडाल में मुस्तेद है।
विधायक ने दुर्गाबाड़ी दुर्गामंदिर में माता के महाअष्टमी स्वरूप का दर्शन और पूजा-अर्चना कर सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना महाशक्ति स्वरूपा मां भगवती से की।

