
पूर्णिया
शुक्रवार 16 अक्टूबर 2025 से शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, गुलाबबाग में तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित मेला विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया । गणित मेला का भव्य उद्घाटन 17 अक्टूबर को दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत, गणित प्रेमी छात्रों और स्थानीय प्रशासन के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
मुख्य समारोह और दीप प्रज्ज्वलन
उद्घाटन समारोह का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन प्रसाद यादव एवं शिवानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन में डा. हरिनंदन रॉय (अध्यक्ष), महापौर श्रीमती विभा देवी (मुख्य अतिथि), रामलाल सिंह (प्रदेश सचिव, लोक शिक्षा समिति, बिहार), रामप्रकाश प्रसाद (अध्यक्ष, लोक शिक्षा समिति, बिहार), शिवमुनि यादव (लोकपाल), विजय खेमका (विधायक, पूर्णिया सदर) सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
महापौर का उद्बोधन: गणित का महत्व
महापौर विभा देवी ने अपने उद्बोधन में गणितीय विद्या के महत्व और छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में गणित की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणित न केवल शैक्षणिक विषय है, बल्कि यह जीवन में तार्किक सोच, समस्या समाधान और नवाचार की कुंजी है।
प्रदेश सचिव और अन्य अतिथियों का संदेश
श्री रामलाल सिंह ने मेले के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। विभिन्न गणितीय मॉडल और प्रयोगों को देखकर उन्हें पूरा विश्वास हुआ कि बच्चों में अद्भुत गणितीय कौशल है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इससे भविष्य में गणितीय शोध और आविष्कार को बढ़ावा मिलेगा।
डा. हरिनंदन रॉय ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अद्भुत और प्रेरक होते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
भागीदारी और मेले की झलक
इस तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित मेला में बिहार और झारखंड के लगभग 200 छात्र-छात्राओं, 50 संरक्षक, आचार्य दीदी और नगर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के गणिताचार्यों ने भाग लिया। मेले में छात्रों ने विभिन्न गणितीय मॉडल, प्रयोग और आविष्कार प्रस्तुत किए, जिससे प्रतिभागियों को गणित के व्यावहारिक पहलुओं का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ।

