पूर्णिया 
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सरिता राय, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पूर्णिया को बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य एवं कटिहार जिले के सह क्षेत्रीय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष  दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री  भीकू भाई दलसनिया और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती धर्मशिला गुप्ता के निर्देशन में की गई।
इस अवसर पर सरिता राय ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिला से प्रदेश स्तर तक राजनीति में सहभागिता का मार्ग तय करने में पूर्व जिला अध्यक्ष  राकेश कुमार एवं जिला अध्यक्ष  मनोज कुमार सिंह का मार्गदर्शन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
सरिता राय की इस नियुक्ति पर नगर मंडल मध्य भाग के पूर्व अध्यक्ष  राजेश कुमार चौरसिया, श्रवण मंडल, भाजपा महिला मोर्चा की अनीता चौधरी, मंजू देवी, सुष्मिता राय (अधिवक्ता), अनुपम झा, बिणा शुद, इंदु सिंह, ज्योति साह, जानकी देवी, पूर्व वार्ड पार्षद लीला देवी, रिंकू देवी, मीना देवी, रीमा दास, पूनम देवी, पूर्णिमा देवी, पार्वती देवी, कला देवी, दीपा राय, सोनी कुमारी, रचना देवी, पथरी देवी, विमला देवी, गीता कृष्णा देवी, पंडिताइन पूनम देवी, अरुणा देवी, राजीव राय, गूप्तेश कुमार, गौरव चंद्रवंशी, रवि प्रकाश, सरवन शाह, मुकेश शर्मा, राजेश पटेल, अमरजीत राय, देवानंद कामती, चंदन कामती, विनोद कामती, कार्तिक शाह, रंजन कुमार, बंटी डागा, छोटू सिंह सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएँ दी!