राहुल तेजस्वी के स्वागत कों लेकर महागठबंधन तैयार,होडिंग बैनर और तोरणद्वार से सज गया शहर


पूर्णिया
राहुल गाँधी के वोटर अधिकार यात्रा कों लेकर शहर सज धज कर तैयार है, समूचे शहर में तोरणद्वार होडिंग पोस्टर और बैनर सज गया है, महागठबंधन के नेता कार्यकर्त्ता पूरी तरह उत्साह से लवरेज दिख रहें है! राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव के यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ कि जायेगी! इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है! विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पूरे सीमांचल में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। हालांकि अभी चुनावी तिथि कि घोषणा बाकी है लेकिन हाल यह है कि पूरी तरह माहौल चुनावी नजर आने लगा है। वही दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन कि तैयारी भी जबरदस्त दिख रहा है, सितम्बर में प्रधानमंत्री के संभावित पूर्णिया दौरे को लेकर एनडीए भी पूरी तैयारी में जुटा है। यह सियासी गतिविधियाँ इस बात का संकेत हैं कि चुनाव से पहले दोनों गठबंधनों के बीच मैदान गर्म है।
पूर्व प्रखंड के गौरा से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा
राहुल गाँधी कि यात्रा कों लेकर कांग्रेस नेता जितेंन्द्र यादव ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा रविवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा गांव से शुरू होगी। यात्रा सुबह आठ बजे गौरा से निकलकर मंझैली, महेन्द्रपुर, बेलौरी और खुश्कीबाग कटिहार मोड़ से होकर कप्तानपाड़ा, लाइनबाजार, पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित फारबिसगंज मोड़ और फिर रामबाग, पूर्णिया सिटी, कसबा होते हुए गढ़बनैली तक पहुंचेगी।
यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा न केवल राजनीतिक समन्वय का प्रतीक है, बल्कि लोगों से संवाद करने का भी एक अवसर है।
शहर सज-धज कर स्वागत के लिए तैयार
बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वारों से शहर में चुनावी माहौल
पूर्णिया शहर पूरी तरह से बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से सज गया है। बेलौरी से कटिहार मोड़ और कटिहार मोड़ से फारबिसगंज मोड़ तक पोस्टरों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। पोस्टरों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का चेहरा समान रूप से दिख रहा है। इसके साथ ही कई जगह स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। इससे साफ है कि महागठबंधन नेताओं के स्वागत को लेकर तैयारी पूरी है और आम जनता भी उत्साहपूर्वक इससे जुड़ी हुई है।
आम जनता से सीधा संवाद
पदयात्रा के दौरान नेताओं का जनता से जुड़ाव
यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कई स्थानों पर आम लोगों से संवाद करेंगे। स्थानीय जनता के साथ बातचीत, शिकायतें सुनना और वोटर अधिकारों के महत्व को समझाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। पिछले कई हफ्तों से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हों और इसे सफल बनाया जा सके।
पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का मिलेगा योगदान
सांसद यादव के सक्रिय समर्थन से बढ़ा महागठबंधन का भरोसा
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कटिहार में भी सांसद पप्पू यादव राहुल से मुलाक़ात की बल्कि यात्रा में मौजूद रहे, पूर्णिया में भी महागठबंधन को सांसद पप्पू यादव का मजबूत साथ मिलेगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थक वरिष्ठ नेताओं के स्वागत में पूरी तैयारी कर चुके हैं। दरअसल महागठबंधन चुनाव से पहले पूर्णिया में अपनी एकजुटता दिखाना चाहता है और आम जनता तक इसका संदेश पहुंचाना चाहता है।


