जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए अधिप्राप्ति कार्य को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश

पूर्णिया
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा बैठक समाहरणालय पूर्णिया में आयोजित की गयी समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
अधिप्राप्ति कार्य में किसानों को मिलेगा त्वरित लाभ
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिप्राप्ति कार्य के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों से क्रय धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जाना चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा न हो।
मिलिंग और टास्क फोर्स का कड़ा निरीक्षण
जिलाधिकारी ने मिलों के चयन और उनके भौतिक निरीक्षण के लिए जिला टास्क फोर्स को सक्रिय करने का निर्देश दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिप्राप्ति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे किसानों को “डिस्ट्रेस सेल” जैसी समस्याओं से बचाया जा सके।
समस्या निवारण और पैक्स क्रियाशीलता पर विशेष जोर
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिप्राप्ति कार्य के दौरान किसानों की किसी भी समस्या का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा अधिक से अधिक पैक्स को क्रियाशील करने और उनका नियमित संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिप्राप्ति कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने इस बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 का अधिप्राप्ति कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए ताकि किसानों को लाभ तत्काल मिल सके और विपणन प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।उन्होंने कहा अधिप्राप्ति कार्य में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना जिले में किसानों के हित में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य बिंदु:
प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर अधिप्राप्ति हेतु अधिकतम किसानों का निबंधन।
किसानों से क्रय धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित करना।
मिलों का चयन एवं भौतिक निरीक्षण जिला टास्क फोर्स द्वारा अविलंब पूरा करना।
अधिप्राप्ति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार और पैक्स की अधिकतम क्रियाशीलता।

