
हरदा
कृत्यानंद नगर प्रखंड के मध्य विद्यालय सोसा में प्रधानाध्यापक के पद पर पदास्थापित ललित कुमार झा के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सोनी देवी समेत अन्य सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मौक़े पर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदय शुक्ला, बरुण साह, उप मुखिया निरंजन मंडल, और संजीव चौबे ने कहा कि प्रधानाध्यापक ललित बाबू के कार्यकाल में स्कूली बच्चों का पठन-पाठन और गतिविधियां सराहनीय रही। वे हमेशा छात्रों और अभिभावकों के कल्याण के लिए सजग रहे। आयोजन में शामिल ग्रामीणों में प्रिंस चौबे, मनोज चौबे, मुकुंद मंडल, संतोष मंडल, भूलन झा, सुरेश मंडल, विकास मंडल ने भी उनके योगदान की सराहना की और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व प्रधानाध्यापक कों विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और समय-समय पर विद्यालय में मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया।

