भाजपा के नव मनोनीत पदाधिकारियों को उपमाहापौर ने दी शुभकामनाएं\
पूर्णिया
भाजपा जिला महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संगीता वर्मन कों भजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा मनोनीत किये जाने पर उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया है! बल्कि नगर निगम की उपमहापौर एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पल्लवी गुप्ता ने जिला महिला मोर्चा की नवमनोनीत अध्यक्ष श्रीमती संगीता बर्मन से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा हाल ही में जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसके तहत श्रीमती संगीता बर्मन को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद से श्रीमती वर्मन कों पार्टी से जुड़े नेता एवं कार्यकर्त्ता लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहें है!
नव नियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष से मुलकात के दौरान श्रीमती पल्लवी गुप्ता ने कहा कि, “श्रीमती बर्मन पार्टी की जमीनी और अनुभवी कार्यकर्ता रही हैं। वे पूर्व में नगर महिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठनात्मक रूप से और सशक्त होगा।”
उपमहापौर ने श्रीमती बर्मन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभेच्छाएं दीं।