
धमदाहा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा धमदाहा मंडल में विशेष पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शोषण के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत धमदाहा के सार्वजनिक नेहरू चौक शिव मंदिर से हुई। संघ के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के दौरान भारत माता की जय के उद्घोष के साथ मार्गदर्शन करते हुए नगर भ्रमण किया। पथ संचालन धमदाहा पेट्रोल पंप, मुख्य बाजार और आंचल प्रखंड कार्यालय होते हुए पुनः शिव मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।
इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी स्वयंसेवक संगठित और अनुशासित रूप में चलते हुए अपने निर्धारित मार्ग का पालन कर रहे थे।
संघ के पदयात्रा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति और सामूहिक संगठन शक्ति को प्रोत्साहित करना बताया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाई और स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन में भाग लिया।

