प्रचंड बहुमत से जीत ने साबित किया नेतृत्व, संगठन और जनता के विश्वास का महत्व: उप महापौर पल्लवी गुप्ता

पूर्णिया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने रिकॉर्ड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह सफलता केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि नेतृत्व, संगठन और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक भी मानी जा रही है।
चुनावी नतीजों में मिली प्रचंड विजय ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब नेतृत्व दूरदर्शी हो, कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ काम करें और जनता अपना भरोसा बनाए रखे, तभी ऐसी स्वर्णिम सफलता हासिल की जा सकती है। उक्त बाते भाजपा नेत्री सह उप महापौर पूर्णिया पल्लवी गुप्ता ने कही! उन्होंने कहा कि इस विशाल जीत के केंद्र में रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, बिहार के सुपुत्र डॉ. दिलीप जायसवाल, जिन्होंने अपने कार्यकाल में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और अभूतपूर्व गति दी। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता ने चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाई।वही दूसरी तरफ
केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और भाजपा–एनडीए के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने लगातार मेहनत कर चुनाव को जन-उत्सव में बदल दिया।
यह विजय केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता के विश्वास और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का सम्मान है: पल्लवी गुप्ता
“यह विजय केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता के विश्वास और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का सम्मान है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जी ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के स्नेह ने मिलकर इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया है। यह बिहार के विकास, सुशासन और स्थिर शासन की स्पष्ट मुहर है।”

