जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा, चुनाव से पहले जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास
75 लाख महिलाओं के खाते में 7,500 करोड़ रुपए पहुँचे, लेकिन रोजगार सृजन पर नहीं हुआ ध्यान
गरीबों के साथी के रूप में कांग्रेस का दावा, अन्य पार्टियों पर आम जनता को छलाने का आरोप

पूर्णिया
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार रुपये सीधे जमा करने की योजना पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने तीखा हमला बोला है। जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने इसे ‘सीधा घूस देने’ का प्रयास बताया और कहा कि इससे बिहार की जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि राज्य में 75 लाख महिलाओं के खातों में कुल 7,500 करोड़ रुपए पहुँचाने का काम किया गया है, लेकिन इससे वास्तविक मदद नहीं हुई। अगर इसी राशि का उपयोग बिहार में नए कारखाने स्थापित करने और रोजगार सृजन में किया जाता, तो पलायन जैसी समस्याओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकता था।
गरीबो के दुख दर्द का सच्चा साथी कांग्रेस कों बताया
उन्होंने कहा कि सदियों के इतिहास ने यह साबित किया है कि गरीबों की आवाज और उनके दुख-दर्द में सच्चा साथी केवल कांग्रेस रहा है। वहीं, अन्य राजनीतिक दलों द्वारा आम जनता अक्सर छल और धोखे का शिकार होती रही है।
श्री यादव का यह बयान बिहार में चुनावी राजनीति और सरकारी योजनाओं के उपयोग को लेकर नए राजनीतिक सवाल खड़े करता है।

