पूर्णिया में दो वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात, पार्टी की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन
पूर्णिया,
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के उपनेता प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पूर्णिया जिले में दो प्रमुख भाजपा नेताओं के परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
प्रो. डॉ. गुप्ता सबसे पहले भाजपा पूर्णिया के जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह के निवास शास्त्री नगर, वार्ड नंबर 3 पहुंचे और उनकी माताजी के निधन पर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा, “यह दुखद घटना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।”
इसके बाद उन्होंने पूर्व जिला कोषाध्यक्ष दिवंगत बेनी प्रसाद पाटोदिया के निवास, वार्ड नंबर 23, BBM स्कूल के पीछे जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रो. डॉ. गुप्ता ने कहा कि श्री पाटोदिया समाजसेवा और संगठन के प्रति निष्ठावान नेता थे, और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, विधायक विजय खेमका, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना साह, प्रदेश नेत्री तारा साह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती आरती जायसवाल, डॉ. संजीव कुमार, मनोज सिंह (सीनियर), जिला मंत्री संजय मिर्धा, नूतन गुप्ता, विनोद सिन्हा और लोजपा नेता चंदन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।