महापौर विभा कुमारी और कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने किया विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों का दौरा: नगर वासियो कों दी शुभकामनाएं
पूर्णिया
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बुधवार महानवमी और गुरुवार विजयादशमी के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का नजारा,त्यौहार के उल्लास और उमंग से सरबोर दिखा! इस अवसर पर पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने नगर निगम और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों का दौरा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने कई जगहों पर भक्ति जागरण कार्यक्रम, डांडिया और मेले का भी उद्घाटन किया। महापौर और कांग्रेस नेता ने नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख स्थलों जैसे नवरतन हाता, स्टेशन क्लब, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर, श्रीधाम मंदिर, महामाया स्थान लाइन बाजार, बाड़ीहाट, कप्तानपाड़ा ब्रह्मस्थान चौक, रामबाग चौक, सिपाही टोला, मधुबनी दुर्गा मंदिर, डीएसए ग्राउंड, ठाकुरबाड़ी, रजनी चौक, गुलाबबाग सहित सभी पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र का किया भ्रमण
कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने नगर निगम क्षेत्र सहित विधानसभा क्षेत्र के चांदी कठुवा, बीरपुर, रजिगंज, रानीपतरा बाजार, महेन्द्रपुर, महाराजपुर किशनपुर, गौरा, हरदा, सपनी सिंघिया, दीवानगंज, भटगामा हाट, अंदेली हाट समेत कई स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल एवं मंदिरों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा पंडालों और मंदिरों में पूजा समिति के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर महापौर और कांग्रेस नेता का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों एवं कई बुद्धिजीवियों को सम्मानित भी किया।
महापौर विभा कुमारी का बयान
महापौर विभा कुमारी ने कहा, “असत्य पर सत्य की विजय और अत्याचार पर सदाचार की जीत का पर्व दुर्गा पूजा धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नगर वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देती हूँ। मां दुर्गा हमें सिखाती हैं कि जीवन में हमेशा सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर मां महिषासुर से युद्ध करने के लिए रणक्षेत्र में उतरती हैं। इसका अर्थ है कि जीवन में हमें योद्धा बनकर कर्म पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। आपकी मेहनत और साहस निश्चित रूप से आपको विजय दिलाएगा।”
कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव का सन्देश
कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने महेंद्रपुर दुर्गा पूजा समिति, खुश्कीबाग स्टेशन रोड स्थित प्रभात पाठागार, बेलौरी चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण सहित कई जगहों पर आयोजित भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा, “मां दुर्गा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य और अनाचार पर सदाचार की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें यह सिखाता है कि किसी की शक्ति चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अगर वह गलत रास्ता अपनाता है या शक्ति का दुरुपयोग करता है, तो उसकी पराजय निश्चित है। मेला हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है, समाज और परिवार को जोड़ता है और हमें सामाजिक सद्भावना भी सिखाता है। गंगा-जमुनी तहजीब हमारी विरासत है और इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”



