बनमनखी
जदयू के युवा नेता प्रदीप कुमार मेहता को बिहार के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्णिया जिला जदयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इसी खुशी में बनमनखी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल एवं जदयू नगर परिषद अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सम्मान किया। इस दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण में जदयू समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल ने कहा कि प्रदीप मेहता के जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वे मेरे भाई समान हैं और जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेता हैं। उनकी नियुक्ति से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि कार्यकर्ताओं को भी दिशा मिलेगी।
वहीं नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने कहा कि पार्टी संगठन के प्रति प्रदीप मेहता की निष्ठा और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है, जिससे कार्यकर्ताओं का आत्मबल बढ़ा है।
इस अवसर पर नवनियुक्त जदयू मीडिया सेल जिलाध्यक्ष प्रदीप मेहता ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता से मिलें और बिहार सरकार की योजनाओं और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही पार्टी को ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प लें।
स्वागत समारोह में बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल नगर परिषद अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, जदयू के प्रखंड प्रवक्ता अमोद सिंह , पूर्व मुखिया मनोज पासवान , पूर्व मुखिया सह जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ पिंकु साह,शिव नारायण साह पार्षद,जदयू नगर उपाध्यक्ष बिपीन बिहारी सिंह,जदयू किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष बिपीन यादव, बनमनखी मिडिया सेल प्रखंड अध्यक्ष अक्षय कुमार,युवा जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भवेश कुमार पासवान दर्जनों जेडीयू कार्यकर्ता मौजूद थे.