पिपरा पूर्वी मंडल में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । उद्घाटन जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने दीप प्रज्वलित कर किया।बीजेपी जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम क्यों प्रारंभ किया है इस संबंध में विस्तार से कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात रखी ।उन्होंने कहा कि पार्टी को सरजमीन तक मजबूती के लिए एवं पार्टी के संबंध में जानकारी देना और उसे पर अमल करना आवश्यक महसूस किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैचारिक अधिष्ठान के वक्ता सुरेंद्र नारायण पाठक ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं अंतोदय एवं पांच निष्ठा के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जब तक समाज से अंतिम पायदान पर रहने वाले का उदय नहीं होगा तब तक सही मानी में लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता। उन्होंने बताया की पार्टी में सबसे पहले अनुशासन की अर्जेंट आवश्यकता पड़ती है अनुशासन में रहकर ही संगठन को हम मजबूत बना सकते हैं उन्होंने कहा कि जनसंघ काल से अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष में एवं सत्ता में रहकर देश के प्रति समर्पित होकर जो कार्य किया इसके चलते आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया की केंद्र सरकार द्वारा 11 साल में दिए गए निर्णय एवं विकास के कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का आप कार्यकर्ताओं का प्रथम लक्ष्य होनी चाहिए। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जिला महामंत्री मुन्ना सिंह, विष्णु देव पंडित, महामाया चौधरी, सुनील भगत, जगदीश यादव, प्रमोद खां, मनोज पाठक ,आदि में संबोधित किया ।धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष ने किया।

