
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत राज्य के बाहर अनुभव यात्रा के लिए सुरजापुर मुखिया महानन्द पासवान का जिलास्तर पर चयन होने पर पंचायतवासियों में खुशी देखी जा रही है। इस भ्रमण कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग बिहार द्वारा पंचायती राज संस्थान के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंचायतों के मुखिया को एजेंसी के माध्यम से अन्य राज्यों में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों का भ्रमण कराया जाता है। जानकारी अनुसार तह एक ऐसी शैक्षिक या व्यवसायिक यात्रा है जिसमें किसी समूह यथा किसान या जनप्रतिनिधियों को किसी नये स्थान, परियोजना या तकनीकी स्थल ले जाया जाता है ताकि वे व्यवहारिक रूप से कुछ और नया सीख सकें। जिसे वे सीखकर अपने कार्य क्षेत्र में आपना सकें. इसे आमतौर पर देखना ही विश्वास करना है के सिद्धांत पर आयोजित किया जाता है। इसी कार्यक्रम के तहत प्रखंड की सुरजापुर पंचायत के मुखिया का चयन अन्य प्रदेश के भ्रमण कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। यह भ्रमण कार्यक्रम 23 से प्रारंभ होकर 26 मार्च को समाप्त होगा। जिसके लिए राज्यस्तर पर 40 प्रतिभागियों की टीम बनाई गई है। जिसमें महानन्द पासवान के चयन होने पर सरपंच हरीनन्दन रजक, उप मुखिया रीता देवी, लक्ष्मी ठडिया, विजय चौधरी, विधानन्द पासवान, मुनचुन पासवान, चंद्रेश्वर सादा, मो. खुर्शीद हसन, मोहतीम अंसारी, उमेश यादव और जयप्रकाश भिंडवार ने खुशी जाहिर कर मुखिया को बधाई दी है।

