
पूर्णिया
पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को पूर्णिया शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में निर्देश दिया गया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के लिए सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही वाहन पार्किंग केवल चिन्हित स्थलों पर ही सुनिश्चित की जाए, ताकि मुख्य मार्गों पर वाहनों का अनावश्यक जमावड़ा न हो। अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ट्रैफिक प्रबंधन को सख्ती से लागू करने तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

