= पूर्णिया

भाजपा के मौजूदा विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया सदर विधानसभा (विधानसभा संख्या 62) से 18वीं बिहार विधानसभा के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने गुलाबबाग के जीरो माइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर पूर्णिया के विकास और समृद्धि की कामना की। समर्थकों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
जनता का नामांकन, विकास का संदेश
नामांकन के बाद विजय खेमका ने कहा कि यह केवल उनका नामांकन नहीं, बल्कि पूर्णिया की जनता का नामांकन है। उन्होंने पूर्णिया को शिक्षित, स्वच्छ, समृद्ध और विकसित पूर्णिया बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल हमेशा शांति, सुरक्षा और भाईचारे के वातावरण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने जनता से तीसरी बार उन्हें चुनकर प्रतिनिधित्व का मौका देने की अपील की और एनडीए सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख किया।
भव्य आशीर्वाद यात्रा
नामांकन के अवसर पर गुलाबबाग से जिला स्कूल मैदान तक भव्य आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, त्रिपुरा विधायक सुशांत देव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू महानगर अध्यक्ष अविनाश कुशवाहा और अन्य एनडीए नेता शामिल हुए। यात्रा गुलाबबाग, सोनौली चौक, कटिहार मोड़, लाइन बाजार, फोर्ड कंपनी, गिरजा चौक, आस्था मंदिर होते हुए जिला स्कूल मैदान में समाप्त हुई।
आशीर्वाद सभा समर्थकों से मांगा आशीर्वाद
जिला स्कूल मैदान में आयोजित विशाल आशीर्वाद सभा में मंचासीन नेताओं ने विजय खेमका के जनसेवा और विकास कार्यों की प्रशंसा की। भाजपा की राष्ट्रीय नेता सरोज पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास कार्यों का विवरण दिया। सभा में संत मुरारी बाबा, आचार्य जितेंद्र बाबा और गुरुद्वारा के गणपति हरविंदर सिंह ने विजय खेमका को आशीर्वाद दिया।
सभा में गणमान्य व्यक्ति रहे शामिल
आशीर्वाद सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह
एनडीए के वरिष्ठ नेता सकलदीप राजपाल, डालचंद संचेती, डॉ. के.के. चौधरी, गुप्तेश कुमार, अरविंद साह भोला, श्रीमती नूतन गुप्ता, संजय मिश्रा, सौरभ झा, रमेश कुशवाहा, आनंद भारती, संगीता बर्मन, आरती जायसवाल, अवधेश साह, मिथलेश राय, सी. के. मिश्रा, क्रांति देवी
धार्मिक गुरु और संत मुरारी बाबा, आचार्य जितेंद्र बाबा, हरविंदर सिंह जीसभा का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् श्री संजय सिंह ने किया।

