राज्य के सभी परिवारों की महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के लिए आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और बाजार सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

पूर्णिया
शुक्रवार कों पूर्णिया के प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी मरंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 25 लाख महिला लाभुकों को प्रति लाभुक ₹10,000 की दर से कुल ₹2,500 करोड़ की राशि का सीधा अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। शुरुआती राशि के रूप में ₹10,000 प्रदान की जा रही है, जिसके बाद कार्य की सफलता और आवश्यकता के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है।
लाभुकों को स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा,
योजना सामुदायिक सहकारिता आधारित है। लाभुकों को स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा, जो उन्हें रोजगार के चयन और आरंभ में सहयोग प्रदान करेगा। राज्य में कार्यरत 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों में शामिल 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों का नेटवर्क भी लाभुकों के साथ जुड़कर मार्गदर्शन करेगा।
महिलाओं को रोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण,
साथ ही,इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग और उनके उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य और देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।
अब तक कुल 3 लाख 75 हजार से अधिक परिवारों को प्रति लाभुक ₹10,000 की दर से ₹3 अरब 75 करोड़ की

राशि का अंतरण किया जा चुका है
पूर्णिया जिले में अब तक कुल 3 लाख 75 हजार से अधिक परिवारों को प्रति लाभुक ₹10,000 की दर से ₹3 अरब 75 करोड़ की राशि का अंतरण किया जा चुका है। योजना की अगली कड़ी में शेष परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी,अंशुल कुमार, विधायक पूर्णिया सदर,विजय खेमका उप विकास आयुक्त, जीविका परियोजना प्रबंधक और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

