
पूर्णिया
उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और इलाजरत मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उप महापौर ने चिकित्सकों से भी भेंट की और अस्पताल में चल रहे उपचार और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मौक़े पर उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि “मरीजों के चेहरों पर मुस्कान देखकर ही सेवा का सच्चा आनंद मिलता है। हम सभी को मिलकर उनके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।”
उन्होंने मरीजों और उनके परिवारों को हौसला देते हुए ईश्वर से उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

