
पूर्णिया
कैथोलिक स्कूल एसोसिएशन, पूर्णिया के तत्वावधान में आगामी 27 सितम्बर (शनिवार) को आयोजित होने वाले “उमंग महोत्सव-2025” की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति का गठन किया गया है, जो पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन करेगी।
आयोजन समिति का गठन
पूर्णिया धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष विशप फ्रांसिस तिर्की के संरक्षण में गठित समिति का अध्यक्ष फादर अजय गेब्रियल करकेटा (प्राचार्य, सेंट जेवियर, किशनगंज) तथा उपाध्यक्ष फादर एलेक्जैंडर टोपनो (प्राचार्य, डॉन बॉस्को) को बनाया गया है। सचिव की जिम्मेदारी फादर मनोज खलको (प्राचार्य, सेंट पीटर्स) को सौंपी गई है।
कार्यकारिणी सदस्यों में फादर अमल आनंद राज (प्राचार्य, डॉन बॉस्को), फादर डेनिश मुर्मू (प्राचार्य, डॉन बॉस्को, कटिहार), फादर रवि, सिस्टर टेरेसा, सिस्टर अनिता, सिस्टर वंदिता और सिस्टर मरियम को शामिल किया गया है।
प्रतियोगिताओं में व्यापक भागीदारी
इस महोत्सव में कुल 22 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा, जिनमें 25 विद्यालयों की टीमें पंजीकृत होकर भाग लेंगी। आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रतियोगिताएं खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों दोनों को समर्पित होंगी, जिससे छात्रों की बहुआयामी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा।
जिम्मेदारियों का बंटवारा
मेजबान विद्यालय ने अपने शिक्षकों के बीच विभागवार जिम्मेदारी बांट दी है। स्पोर्ट्स रेफरी के रूप में असीम लकड़ा और अंजली कुजूर (डॉन बॉस्को, पूर्णिया) तथा एनी लेपचा, रंजिता तिवारी और बिटराइस लेपचा (सेंट पीटर्स) को मनोनीत किया गया है। वहीं, सांस्कृतिक प्रभारी का दायित्व इन शिक्षकों को सौंपा गया है।
महोत्सव समन्वयक
महोत्सव के सफल संचालन के लिए विजय दहल और अभिषेक छेत्री (डॉन बॉस्को) को समन्वयक नियुक्त किया गया है। आयोजन समिति ने विश्वास जताया है कि सभी सदस्यों और प्रतिभागी विद्यालयों के सहयोग से “उमंग महोत्सव-2025” पूर्णिया में यादगार रूप में संपन्न होगा।

