विधायक विजय खेमका ने याद किया ‘एकात्म मानववाद’ और विकास का संदेश

पूर्णिया
पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों—वनभाग कोसी बिहार, विवेकानंद कॉलनी, सिटी पुस्तकालय, रानीपतरा और महेन्दरपुर—में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की बड़ी संख्या ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। विधायक विजय खेमका ने समारोह में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए समर्पित रहा। उनका ‘एकात्म मानववाद’ समाज की मुख्यधारा को जोड़ने और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संदेश देता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दीनदयाल जी के सपनों की दिशा में अग्रसर है देश
विधायक खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा, नारी सशक्तिकरण को बल मिला और गरीबों व वंचितों तक सरकार की योजनाएं पहुंचीं। खेमका ने कहा कि यही संकल्प भविष्य में दीनदयाल जी के सपनों को पूरी तरह पूरा करेगा!
सेवा पखवाड़ा और बाल चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साह
भाजपा नेता संजय मिश्रा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और सफल बाल चित्रकारों को सम्मानित किया।
कार्यकर्ताओं से हर घर संपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका की अपील
विधानसभा अधिकारी अवधेश साह, अनुपमा झा और सुजीत सिन्हा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष पानो देवी, मनोज सिंह, गोपाल सिन्हा, मनोज गोश्वामी और पवन साहनी ने कार्यकर्ताओं से हर घर संपर्क अभियान को और तेज करने का आग्रह किया।

