सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की सफलता का लिया संकल्प,बैठक में महिलाओं के योगदान को सराहा गया

पूर्णिया
भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक वनभाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता वर्मन ने की।
इस अवसर पर विगत 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा को सफल बनाने में महिला मोर्चा की बहनों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई और उपस्थित बहनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सेवा पखवाड़ा और योजनाओं का प्रचार-प्रसार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम को लेकर बैठक में विशेष चर्चा हुई। तय किया गया कि महिला मोर्चा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे– गरीबों एवं मध्यमवर्गीय महिलाओं के उत्थान,रोजगार के अवसर सृजन, स्वस्थ महिला – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत महिलाओं के मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण,को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने के लिए व्यापक योजना बनाई जाएगी।
आमजन को जीएसटी दरों में कटौती से राहत
बैठक में यह भी बताया गया कि जीएसटी दरों में कटौती से आम लोगों को राहत मिली है और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। इसके साथ ही केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को “हर वर्ग-हर घर” तक पहुंचाने पर बल दिया गया।
वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन
बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने संबोधित किया। इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गूंजा बेगानी जैन, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सीमा झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांति सिंह, जिला मंत्री नूतन गुप्ता और भाजपा जिला प्रवक्ता प्रभारी अनीता सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
नेताओं ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है।
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आरती जयसवाल, सुनीति सिन्हा, ललिता देवी, ममता देवी, दीपमाला तोषी, शांति उरांव, जिला महामंत्री सोनिका पाहुजा, जिला मंत्री नीतू सिंह, पूजा प्राची, पूजा चौधरी, आशा अनुरागनी, उषा दास, तथा कार्यकर्ता जुली आर्या, रूबी सेठिया, रूपाली साह, रुमा दास, माधुरी देवी, चंद्रमा देवी, सोनी गुप्ता, स्नेह पुगालिया सहित कई मंडल अध्यक्ष मौजूद थीं।

