बीते पांच दिन से जिला मंत्री नूतन गुप्ता चला रहीं है निरंतर सेवा पखवाड़ा अभियान

पूर्णिया
भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता पिछले पांच दिनों से सदर विधानसभा क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा चला रही हैं। इस दौरान उन्होंने सफाई अभियान, पौधरोपण और अन्य सामाजिक कार्य कर लोगों को एनडीए सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सरकार लगातार लोकहित में फैसले कर उन्हें जमीन पर उतार रही है।
विकास मित्रों के लिए मुख्यमंत्री ने दिए बड़े लाभ
रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए एकमुश्त 25 हजार रूपए की राशि देने का निर्णय लिया। इसके अलावा विकास मित्रों का परिवहन भत्ता 1900 रूपए से बढ़ाकर 2500 रूपए प्रतिमाह और स्टेशनरी भत्ता 900 रूपए से बढ़ाकर 1500 रूपए किया गया। इससे विकास मित्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने कार्यों को और उत्साह के साथ करेंगे।
शिक्षा सेवकों के लिए स्मार्टफोन एवं शिक्षण सामग्री मद में वृद्ध
मुख्यमंत्री ने शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकज के कर्मचारियों को डिजिटल गतिविधियों के लिए स्मार्टफोन खरीद हेतु 10-10 हजार रूपए की राशि देने का निर्णय किया। साथ ही शिक्षण सामग्री मद में प्रति केन्द्र प्रतिवर्ष भुगतान राशि को 3405 रूपए से बढ़ाकर 6 हजार रूपए किया गया। नूतन गुप्ता ने कहा कि इससे शिक्षा सेवकों का उत्साह और कार्यक्षमता बढ़ेगी।
. महिलाओं की भागीदारी और बिहार का विकास
भाजपा जिलामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं की सक्रिय भूमिका ने बिहार को नई दिशा दी है। महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ी है, वे नौकरियों में भागीदारी निभा रही हैं और स्वावलंबी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है और महिलाएं इसके भागीदार हैं।
. विपक्ष पर तीखी आलोचना
नूतन गुप्ता ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर दिए गए अपमानजनक बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह बिहार की मां और बिहारी अस्मिता का अपमान है। उन्होंने कहा कि एनडीए की हवा चुनाव में तुफान बनेगी और कोई विरोधी टिक नहीं पाएगा।
. पीएम मोदी और बिहार के विकास का योगदान
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजनरी सोच से भारत का विश्व में डंका बज रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है और हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है।

