जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने जिला प्रशासन, एवं पुलिस प्रशासन की कुशलता और नेतृत्व के लिए दी बधाई

पूर्णिया
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने बिगत 15 सितम्बर को शीशाबाड़ी, गुलाबबाग में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला प्रशासन, जिला पुलिस अधीक्षक, नगर निगम प्रशासन एवं सभी कर्मचारियों के प्रति हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने शनिवार कों जिला पदाधिकारी से मिलकर पुष्प गुच्छा के साथ कार्यक्रम की सफल सुरक्षा प्रबंधन के लिये आभार जताया, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और सतत सक्रियता ने इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की।
प्रधानमंत्री के आगमन को पूर्णिया वासियों के लिए गौरव का क्षण बताया
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि माँ पुरणदेवी की पावन धरती पर प्रधानमंत्री जी का आगमन पूर्णिया वासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा, “यह स्मृति सदा हमारे दिलों में अंकित रहेगी।”
आयोजन प्रशासनिक दक्षता और जनता के अनुशासन का प्रतीक
मनोज सिंह ने आगे कहा कि यह आयोजन केवल प्रशासनिक दक्षता एक उदाहरण रही वही इस आयोजन की सफलता पूर्णिया की जनता के सामूहिक संकल्प और अनुशासन का प्रतीक भी है। उन्होंने पूर्णिया सहित सीमांचल के सभी नागरिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग की सराहना की और उनका आभार जताया! इस दौरान भाजपा के अन्य नेता भी मौक़े पर मौजूद रहे!
पवइंट्स
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन ने आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।
प्रधानमंत्री के आगमन को पूर्णिया वासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया गया।
यह आयोजन प्रशासनिक दक्षता और जनता के अनुशासन का प्रतीक रहा।

