
पूर्णिया
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माँ के अपमान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार कों पूरे शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के मंच से दिए गए आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता बर्मन के नेतृत्व में उपमहापौर एवं भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में दौरा कर विरोध को सफल बनाया। बंद के दौरान हरदा बाजार, मरंगा, आर.एन. साह चौक, मधुबनी बाजार और गिरजा चौक सहित अन्य स्थानों पर जाकर दुकानदारों से शांति और संयम बनाए रखने का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आग्रह किया गया। इस दौरान दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से सहयोग किया और बाजार पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से बंद रहा।
इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा,
“एक महिला होने के नाते मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि माँ का अपमान किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल प्रधानमंत्री की माँ का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। भाजपा महिला मोर्चा का यह आंदोलन अन्याय और असंवेदनशीलता के खिलाफ हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि हम सभी माँओं के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव अग्रसर रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का यह शांतिपूर्ण विरोध इस संदेश के साथ है — माँ का अपमान, बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान।”