एक सप्ताह में सभी विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठ

पूर्णिया
गोकुल कृष्ण आश्रम, पूर्णिया में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने की। बैठक में हाल ही में हुए चुनावों में पार्टी को मिली हार पर मंथन किया गया और तय किया गया कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर पूर्णिया जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
बूथ से पंचायत स्तर तक जांच करेगी पांच सदस्यीय कमेटी
जिला अध्यक्ष यादव ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक हार के संभावित कारणों की पड़ताल करेगी। चुनाव परिणामों से जुड़े सभी बिंदुओं—जैसे स्थानीय मुद्दे, संगठनात्मक सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा मतदान प्रतिशत—पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, ताकि वास्तविक कारणों की पहचान की जा सके। समिति अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी।
अनियमितताओं पर भी होगी जांच, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई
श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र की पारदर्शिता पर उठते सवालों के बीच पार्टी के अंदर उत्पन्न अनियमितताओं की भी समीक्षा होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी नेता या कार्यकर्ता द्वारा पार्टी की विचारधारा के विपरीत कार्य या अनर्गल बयानबाज़ी की गई है, तो उसे भी चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों की रक्षक है और अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती। पार्टी एक परिवार की तरह है और इसके साथ छल करना उचित नहीं है।”
राहुल गांधी के नेतृत्व पर जनता की निगाह
बैठक में यादव ने यह भी कहा कि आदरणीय राहुल गांधी देशहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। देशभर की जनता उनकी ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। समीक्षा रिपोर्ट दिल्ली तक भेजी जाएगी और इसे गंभीरता से लिया जाएगा, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूत आधार के साथ उतरे।
कें, पांच सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी

